Congress: पूर्व सीएम गहलोत ने बंगाल में कहा, चुनाव आयोग बीजेपी का एक विभाग बनकर रह गया हैं

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अभी पश्चिम बंगाल के दौरे पर है। यहां विधानसभा चुनावों के बीच में गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग को निशाने पर लिया है।  पश्चिम बंगाल में कोलकाता प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बंगाल चुनाव के परिप्रेक्ष्य में  गहलाोत ने मीडिया साथियों से संवाद किया। कांग्रेस की ओर से इस संबंध में एक्स पर पोस्ट शेयर की गई है। गहलोत ने कहा कि एक तरफ बीजेपी सरकारी एजेंसियों के जरिए विरोधियों पर रेड डलवाती रहती है।

दूसरी तरफ चुनाव में अपना धार्मिक एजेंडा चालू रखती है। हालात इतने बुरे हैं कि बोलने के अधिकार पर रोक लग रही है। देश के कितने पत्रकार और साहित्यकार जेल में बंद हैं, ये कोई नहीं जानता। ये लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक है।

खबरों की माने तो गहलोत ने कहा कि चुनाव आयोग बीजेपी  का एक विभाग बनकर रह गया है। चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि देश में निष्पक्ष चुनाव हों, लेकिन आज जिस तरह के हालात हैं- उससे लोकतंत्र तबाह हो जाएगा। वहीं, महिला आरक्षण जैसे बड़े मुद्दे पर भी बीजेपी ने सर्वदलीय बैठक बुलाना जरूरी नहीं समझा। इससे साफ होता है कि बीजेपी महिला आरक्षण देने के लिए गंभीर ही नहीं थी।

pc- abp news