Credit Cards: क्रेडिट कार्ड के कारण सिबिल स्कोर हो गया खराब तो इस तरह से कर सकते हैं सुधार
- byShiv
- 03 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की आज के दौर में हर किसी के पास में क्रेडिट कार्ड होता है और इंसान इसके चक्कर में जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च कर देता है। लेकिन जब बिल आता हैं और भर नहीं पाते हैं तो यह आपके लिए परेशानी बन जाता है। इसमें सबसे पहले तो बैंक कॉल मैसेज आना और फिर सिबिल स्कोर का कम होना शामिल है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि क्रेडिट कार्ड के चक्कर में खराब हुए सिबिल स्कोर को आप फिर से ठीक कर सकते हैं?
कैसे सही करें सिबिल स्कोर?
पहला तरीका
सबसे पहले तो कोशिश करें बची हुई क्रेडिट कार्ड की पूरी पेमेंट को दे
अगर आप पूरी पेमेंट नहीं कर पा रहे हैं तो आप सेटलमेंट भी करवा सकते हैं
फिर कुछ महीनों-वर्षों में आपका सिबिल स्कोर ठीक हो सकता है
दूसरा तरीका
आप दूसरे बैंक का क्रेडिट कार्ड बनवा सकते हैं
फिर इस क्रेडिट कार्ड को बनवाकर इस पर कोई सामान ईएमआई पर लेकर आप उसकी पेमेंट समय पर करके भी अपने सिबिल स्कोर को बेहतर कर सकते हैं
तीसरा तरीका
सिबिल स्कोर को सही करने का तीसरा तरीका है एफडी
कई बैंक आपको बतौर ग्राहक ये ऑफर देते हैं कि आप एफडी करवाएं और उस पर क्रेडिट कार्ड बनवा सकते हैं।
pc- news18






