Delhi: राहुल गांधी की रैली से दिल्ली के कारोबारियों को 12 हजार करोड़ का नुकसान, CTI ने किया दावा
- byShiv
- 03 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। दिल्ली के रामलीला मैदान में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस और विपक्षी दलों की महारैली के चलते दिल्ली के व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है। यह कहना हैं चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन बृजेश गोयल का। मीडिया रिपोटर्स की माने तो सीटीआई का कहना हैं कि फेस्टिव सीजन में दीपावली से ठीक पहले हुई दिल्ली रैली के दौरान दिल्ली के अलग-अलग बाजारों के करीब ढ़ाई लाख दुकानों के बंद होने और कारोबारियों के 12 हजार करोड़ के नुकसान का दावा किया है।
नहीं पहुंचे ग्राहक
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सीटीआई ने दावा किया कि विपक्ष ने रामलीला मैदान में जो रैली की और रैली से पहले राहुल गांधी ने मार्च किया उससे एक तरफ तो सेंट्रल दिल्ली कई घंटे तक जाम रही। तो वहीं, दूसरी तरफ राहुल की रैली के दौरान सेंट्रल दिल्ली के दो दर्जन से ज्यादा बाजार बंद रहे। कारोबारियों ने रैली से पहले जो आशंकाएं जताई थीं, रैली के दिन वो सच साबित हुईं। दिल्ली के कारोबारियों ने दावा किया कि कस्टमर के नहीं पहुंचने के कारण उन्हें भारी नुकसान हुआ है।
राहुल की रैली 25 बाजारों में कारोबार ठप
खबरों की माने तो विपक्ष की रैली के दौरान कश्मीरी गेट, चांदनी चौक, भागीरथ पैलेस, लाजपत मार्केट, करोलबाग, सदर बाजार मीनाबाजार, चावड़ी बाजार, पहाड़गंज और कनॉट पैलेस समेत कुल 25 बाजार बंद रहे। सीटीआई का दावा है कि राहुल की रैली के कारण कारोबारियों को 10 से 12 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। विपक्ष की दिल्ली रैली के बाद अब व्याापारी कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों के खिलाफ गुस्से में हैं और फेस्टिव सीजन के बीच व्यापार को हुए नुकसान की भरपाई करने की मांग कर रहे हैं।
PC- amar ujala






