Delhi: कार में लड़की के साथ यौन उत्पीड़न, आरोपी युवक कहता रहा सिर्फ दो मिनट लगेंगे...

इंटरनेट डेस्क। पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां 24 वर्षीय युवती ने एक युवक पर चलती कार के अंदर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि युवक उसे बहाने से अपने साथ ले गया, फिर कार को सुनसान इलाके में ले जाकर अश्लील हरकतें कीं।

जबरन बनाना चाहता था संबंध

मीडिया रिपोटर्स की माने तो लड़की ने बताया की युवक ने आपत्तिजनक बातें कहीं और जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। इस दौरान युवती ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत के आधार पर मंडावली थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

मोमो खिलाने के बहाने बुलाया

रिपोर्ट के अनुसार शिकायत में युवती ने बताया कि आरोपी उसकी जान-पहचान का था। उसने मोमो खाने के बहाने उसे अपने साथ चलने के लिए कहा। रास्ते में उसने पहले सीएनजी भरवाने की बात कही, लेकिन इसके बाद कार को एक सुनसान स्थान की ओर मोड़ दिया। युवती का आरोप है कि सुनसान जगह पहुंचने के बाद आरोपी ने उस पर अश्लील टिप्पणियां कीं, यौन संबंध बनाने की मांग की और उसकी इच्छा के विरुद्ध उसे छूने की कोशिश की। घटना के दौरान युवती ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में वह आरोपी से बार-बार उसे जाने देने की गुहार लगाती हुई सुनाई देती है। वीडियो में युवती लगातार यह कहते हुए सुनाई देती है कि वह आरोपी को अपने शरीर को छूने नहीं देगी। वहीं, आरोपी कथित तौर पर बार-बार यह कहते हुए सुनाई देता है कि सिर्फ दो मिनट लगेंगे और युवती पर दबाव बनाता रहा।

pc-jagran,freerangestock.com