Devutthani Ekadashi 2026: जाने किस दिन रखा जाएगा देवउठनी एकादशी का व्रत, यह रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त
- byShiv
- 12 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। हर महीने दो एकादशी पड़ती हैं एक कृष्ण पक्ष में और दूसरी शुक्ल पक्ष में। नवंबर की कृष्ण पक्ष एकादशी 5 तारीख को मनाई जा चुकी है और अब शुक्ल पक्ष की एकादशी आने वाली है। बता दें कि यह एकादशी 20 नवंबर 2026 को मनाई जाएगी। कई जगहों पर इस दिन तुलसी विवाह का आयोजन भी किया जाता है। इस पावन एकादशी के साथ ही पिछले चार महीनों से रुके हुए सभी शुभ और मांगलिक कार्य फिर से शुरू हो जाते हैं। आइए जानते हैं नवंबर की इस दूसरी एकादशी की सही तिथि और शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।
नवंबर की दूसरी एकादशी कब है?
नवंबर की दूसरी एकादशी 20 तारीख को मनाई जाएगी। इस एकादशी तिथि का प्रारंभ 20 नवंबर की सुबह 07.15 से होगा और समापन 21 नवंबर की सुबह 06.31 पर होगा।
देवउठनी एकादशी व्रत डेट 2026
पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ 20 नवंबर को सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर होगा। एकादशी तिथि का समापन 21 नवंबर को सुबह 6 बजकर 31 मिनट पर होगा। देवउठनी एकादशी का व्रत 20 नवंबर 2026 को रखा जाएगा।
देवउठनी एकादशी शुभ मुहूर्त 2026
देवउठनी एकादशी के दिन पूजा के लिए ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 1 मिनट से सुबह 5 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। अभिजित मुहूर्त सुबह 11 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। वहीं शाम की पूजा के लिए गोधूलि मुहूर्त शाम 5 बजकर 26 मिनट से शाम 5 बजकर 52 मिनट तक रहेगा।
देवउठनी एकादशी पूजा विधि
देवउठनी एकादशी के दिन प्रातरूकाल उठकर भगवान का ध्यान करें और स्नान के बाद व्रत का संकल्प लें।
इसके बाद घर की अच्छे से सफाई के बाद पूजा स्थल को गंगाजल से शुद्ध कर लें।
फिर पूजा स्थल के पास एक आसन पर लाल या सफेद कपड़ा बिछाएं और इस पर भगवान विष्णु की प्रतिमा रखें। साथ ही कलश की भी स्थापना करें।
इसके बाद भगवान का गंगा जल से अभिषेक करें।
इसके बाद प्रतिमा के सामने घी का दीपक जलाएं
इसके बाद विधि विधान पूजा करें।
भगवान को भोग लगाएं।
फिर भगवान विष्णु जी की आरती उतारें।
pc- aaj tak





