Devutthani Ekadashi 2026: देवउठनी के साथ ही गंजेगी शादी की शहनाईयां, दिसंबर तक केवल 11 सावे
- byShiv
- 18 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। इस साल देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को मनाई जाएगी। देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु योग निद्रा से बाहर आते हैं और फिर हिंदू धर्म में शुभ कार्यों की शुरूआत हो जाती है। जैसे शादियां, मुंडन,गृह प्रवेश आदी। इस बार देवउठनी एकादशी से लेकर साल 2026 के समाप्त होने तक शादी-विवाह के कुल 11 शुभ मुहूर्त ही रहने वाले हैं। पंचांग के अनुसार, शादी-विवाह का पहला शुभ मुहूर्त 24 नवंबर को होगा और आखिरी शुभ मुहूर्त 12 दिसंबर को रहेगा।
लग जाएगा खरमास
बता दें कि 16 दिसंबर को सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करते ही खरमास लग जाएगा और शादी-विवाह पर रोक लग जाएगी। पंचांग के अनुसार, इस बार नवंबर के महीने में कुल चार शुभ मुहूर्त रहने वाले हैं। जबकि दिसंबर में सात शुभ मुहूर्त रहेंगे। आइए जानते हैं कि यह शुभ मुहूर्त किस दिन-तारीख पर पड़ रहे हैं।
नवंबर में विवाह के शुभ मुहूर्त
पहला शुभ मुहूर्त- शनिवार, 21 नवंबर 2026
दूसरा शुभ मुहूर्त- मंगलवार, 24 नवंबर 2026
तीसरा शुभ मुहूर्त- बुधवार, 25 नवंबर 2026
चौथा शुभ मुहूर्त- गुरुवार, 26 नवंबर 2026
विवाह के लिए शुभ मुहूर्त देखना क्यों जरूरी है?
हिंदू परंपरा में विवाह की तारीख तय करने से पहले पंचांग और ज्योतिषीय गणनाओं को ध्यान में रखा जाता है। मान्यता है कि हर तिथि और नक्षत्र का अपना विशेष प्रभाव होता है। इसलिए विवाह का समय चुनते समय पंचांग के पांच अंगों- तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण का विचार किया जाता है।
pc- aaj tak






