घर से चूहों को हमेशा के लिए भगाने के आसान और असरदार घरेलू उपाय, आप भी जरूर आजमाएं

PC: INDIA TV HINDI

घर में चूहा दिखते ही हम बेचैन हो उठते हैं कि कहीं वो कपडे या जरुरी सामान ना कुतर दे। चूहों से छुटकारा पाने के लिए हम तरह तरह के उपाय  आजमाते हैं। लेकिन कुछ आसान टिप्स से आप चूहों और अपने घर से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं।

सबसे पहले, चूहों के घर में आने का रास्ता बंद करें
यह सुनिश्चित करें कि दीवारों, दरवाज़ों, खिड़कियों, पाइपों तथा वेंटिलेशन क्षेत्रों में कोई छोटी दरार या छेद न हो। चूहे अत्यंत सूक्ष्म स्थानों से भी प्रवेश कर सकते हैं; अतः ऐसे सभी छिद्रों को सीमेंट भरकर स्थायी रूप से सील कर दें। इसके अतिरिक्त, यदि दरवाज़े के नीचे अंतराल हो, तो वहाँ डोर स्वीप अवश्य लगाएँ।

PC: ETV BHARAT

घर में कबाड़ कम करें
चूहे पुराने कागज़ों, गत्ते के डिब्बों, बिना इस्तेमाल किए कपड़ों या लंबे समय से पड़ी चीज़ों में ज़्यादा संख्या में पाए जाते हैं। इसलिए कागज़ का इस्तेमाल कम करने की कोशिश करें।

पुदीने के तेल का उपाय
जिन जगहों पर चूहे दिखते हैं, वहां पुदीने के तेल का इस्तेमाल करें। एक कॉटन बॉल पर पुदीने के तेल की कुछ बूंदें डालकर उसे उस जगह पर रखें जहां से चूहे आते हैं। या फिर पानी में पुदीने का तेल मिलाकर वहां स्प्रे करें, इससे चूहे दूर रहेंगे।

PC: NEWS18 HINDI

घर के बाहर साफ़ सफाई रखें 
बालकनी, गार्डन या स्टोर एरिया में पुरानी चीज़ें, लकड़ी, सूखे पत्ते या घनी झाड़ियां जमा न होने दें। ऐसी जगहें चूहों के छिपने के लिए अच्छी होती हैं। इसलिए उन्हें उस समय साफ़ करें।