Exit Polls: पांच राज्यों में क्या होंगे चुनावी नतीजे, देखले आप भी एग्जिट पोल, बंगाल में पहली बार बनती दिख रही भाजपा सरकार
- byShiv
- 30 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। देश के चार राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे की तस्वीर 4 मई को साफ होगी। इससे पहले बंगाल में आखिरी चरण के मतदान के बाद सभी राज्यों के एग्जिट पोल जारी किए गए है। एग्जिट पोल के जरिए अलग-अलग राज्य में किस दल या गठबंधन को कितनी सीटें मिल रही हैं, इसका अनुमान लगाया गया। पांच राज्यों के चुनाव में सबकी नजरें पश्चिम बंगाल में टिकी हैं, जहां ममता बनर्जी और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर है।
क्या हैं एग्जिट पोल के नतीजे
एग्जिट पोल के सात सर्वे को लेकर पोल ऑफ पोल्स किया गया है, जिसमें जेवीसी, पी-मार्क, मैट्रिज, पीपुल्स पल्स, चाणक्य स्ट्रैटेजीज, पोल डायरी और जनमत पोल्स एजेंसी के सर्वे शामिल हैं। असम में बीजेपी गठबंधन सत्ता की हैट्रिक लगाती हुई नजर आ रही है। केरल में दस साल बाद सरकार बदलती दिख रही है। तमिलनाडु में एक्टर विजय की सियासी विक्ट्री होती दिख रही है और कांग्रेस और डीएमके के गठबंधन पीछे रह सकता है जबकि पुड्डुचेरी में बीजेपी गठबंधन अपना दबदबा बनाए रखता दिख रहा है।
बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पोल्स ऑफ पोल के मुताबिक ममता बनर्जी सत्ता में बनी रहेंगे और बीजेपी भी बहुत ज्यादा पीछे नहीं है। पोल्स ऑफ पोल के लिहाज से टीएमसी को 147 सीटें मिल सकती हैं तो बीजेपी को 137 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस और लेफ्ट को 2-2 सीटें जबकि अन्य को 6 सीटें मिल सकती हैं।
pc- revoi.in






