FIFA World Cup 2026: यह कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने रोनाल्डो, हासिल की ये उपलब्धि

इंटरनेट डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने शानदार और ऐतिहासिक खेल का नजराना पेश किया। उन्होंने अपने करियर में एक और असाधारण उपलब्धि जोड़ ली है। उज्बेकिस्तान के खिलाफ मैच में गोल दागकर वह फुटबॉल के इतिहास में छह अलग-अलग फीफा वर्ल्ड कप सीजन में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 

पुर्तगाल के 41 साल के कप्तान ने विश्व फुटबॉल के इस सबसे बड़े मंच पर अपना दबदबा जारी रखते हुए एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है जो शायद आने वाले कई सालों तक अटूट रहे। 

छह विश्व कप खेलने के साथ ही रोनाल्डो के इस गोल ने यह सुनिश्चित कर दिया है कि वह साल 2006 से लेकर 2026 तक के हर सिंगल टूर्नामेंट में गोल करने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं।

pc- india tv hindi