Rajasthan: नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस नहीं देगी किसी भी दावेदार को वार्ड बदलकर चुनाव लड़ने की इजाज़त
- byShiv
- 25 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में नगर निगम चुनाव पास में हैं और चुनावों की घोषणा हो चुकी है। इस बीच भाजपा और कांग्रेस ने चुनावी तैयारी भी तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने तो प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया भी तेज कर दी है। पार्टी ने साफ कर दिया है कि मौजूदा पार्षदों समेत किसी भी दावेदार को वार्ड बदलकर चुनाव लड़ने की इजाज़त नहीं दी जाएगी। कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि जिस वार्ड में कार्यकर्ता का घर है, टिकट के लिए उसकी दावेदारी भी उसी वार्ड से होगी।

क्या बोले प्रताप सिंह
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पूर्व मंत्री और लोकसभा प्रत्याशी रहे प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि अगर किसी मौजूदा पार्षद का वार्ड आरक्षण में बदलाव के कारण चुनाव लड़ने के लिए उपयुक्त नहीं रह गया है और वह दूसरे वार्ड से टिकट मांगता है, तो यह ठीक नहीं है।

जानकारी के अनुसार खाचरियावास ने कहा कि पार्टी जेन जी, महिलाओं और ओबीसी वर्ग को भी प्रतिनिधित्व का मौका देगी। हालांकि, किसी वार्ड में कई कार्यकर्ताओं की दावेदारी होने की स्थिति में मजबूत कार्यकर्ता को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हर वार्ड में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद हैं, ऐसे में कार्यकर्ताओं को अपने ही वार्ड से चुनाव लड़ने के लिए टिकट मांगना चाहिए।
pc- ndtv,danik bhaskar,thehawk.in






