G-7 Summit: ट्रंप ने कहा भारत पर हुआ हमला तो अमेरिका देगा साथ, कांग्रेस ने किया पलटवार

इंटरनेट डेस्क। फ्रांस आयोजित जी-7 समिट में भारत और अमेरिका के राष्ट्रपति के बीच मुलाकात हुई और इस बीच दोनों के बीच कुछ देर बातचीत भी हुई। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फ्रांस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय मीटिंग हुई। इस दौरान कई मुद्दों के साथ ट्रंप ने ये भी वादा किया कि अगर भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका साथ देगा। हालांकि, ट्रंप के इस वादे पर कांग्रेस ने सवाल खड़े कर दिए हैं। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर का जिक्र करते हुए यूएस राष्ट्रपति पर करारा पलटवार किया।

क्या कहा पवन खेड़ा ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि जब ऑपरेशन सिंदूर हुआ, तब सीजफायर की घोषणा अमेरिका से हुआ, क्या भारत इस बात को कभी भूल सकेगा? क्या हम यह भूल सकते हैं कि ट्रंप पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के साथ भोजन करते हैं? भारत के दुश्मनों के साथ उनकी दोस्ती हो और हम उम्मीद करें कि वो हमारा साथ निभाएंगे, हमसे कोई दोस्ती निभाएंगे, मुझे लगता है ये उम्मीद करना गलत होगा।

धमकी देता हैं अमेरिकाः खेड़ा
ट्रंप ने पीएम मोदी को बहुत सख्त बातचीत करने वाला कहे जाने पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने रिएक्ट किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी तब खुश होते हैं जब कोई उन्हें खुश करने के लिए कुछ कहता है। लेकिन इससे देश को क्या फायदा होता है? यह कैसी बातचीत है जिसमें भारत को हर साल अमेरिका से 500 मिलियन डॉलर का सामान खरीदना पड़ता है? पवन खेड़ा ने ट्रंप मोदी की वार्ता पर आगे कहा कि यह कैसी बातचीत है जिसमें हमारे 3 निर्दाेष नाविक मारे जाते हैं और अमेरिका माफी मांगने के बजाय हमें धमकी देता है? 

pc- thehindubusinessline.com, aaj tak,ndtv