Gold Silver Price: धनतेरस पर सोने चांदी के भावों में गिरावट, आज होगी दबाकर खरीदारी, जाने क्या हैं आज की कीमत

इंटरनेट डेस्क। आज धनतेरस का पर्व हैं और मान्यता हैं की आज के दिन सोने चांदी के जेवर खरीदे जाते है। ऐसे में आज सोने-चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आज कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। घरेलू वायदा बाजार यानी एमसीएक्स सोने का भाव 1,674 रुपये टूटकर 1,42,421 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं, चांदी की कीमत में भी 2,540 रुपये की गिरावट आई और यह 1,84,600 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।

बेंगलुरु में सोने-चांदी का भाव
बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 1,42,610 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,30,726 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। यहां चांदी की कीमत 1,84,460 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई।

हैदराबाद में सोने-चांदी का भाव
हैदराबाद में 24 कैरेट सोने का भाव 1,42,660 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,30,773 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं, चांदी 1,84,740 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी।

मुंबई में सोने के दाम
मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,42,490 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,30,616 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. यहां चांदी 1,84,310 रुपये प्रति किलो पर दर्ज की गई।

कोलकाता में सोने के दाम
कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,42,250 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,30,396 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. कोलकाता में चांदी का भाव 1,84,200 रुपये प्रति किलो है।

दिल्ली में सोने-चांदी के भाव
6 नवंबर को दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,42,250 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। वहीं, 22 कैरेट सोना 1,30,396 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। चांदी की बात करें तो 999 फाइन चांदी का भाव 1,83,990 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया।

pc- business-standard.com