Gold Silver price: गोल्ड-सिल्वर की रेट में उतार चढ़ाव, जाने आज क्या हैं दोनों की नई कीमत
- byShiv
- 16 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। सोने की कीमतों में दो दिनों की गिरावट के बाद आज तेजी देखने को मिली है। सोना एमसीएक्स 976 रुपये चढ़कर 151785 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। चांदी भी 3082 रुपये उछलकर 235200 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है।
आज क्या हैं सोने का भाव
16 सितंबर को सराफा बाजार में सोने-चांदी के दाम की बात करें तो नई दिल्ली में 24 कैरेट सोना करीब ₹1,51,790 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,39,141 प्रति 10 ग्राम है। मुंबई में 24 कैरेट सोना ₹1,52,050 और 22 कैरेट ₹1,39,379 प्रति 10 ग्राम है। वहीं, बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना ₹1,52,170 और चेन्नई में ₹1,52,500 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
चांदी की कीमत कितनी है?
मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, चांदी की कीमत नई दिल्ली में 999 फाइन सिल्वर का भाव करीब ₹2,34,070 प्रति किलो है, जबकि मुंबई में यह ₹2,34,480 और बेंगलुरु में ₹2,34,660 प्रति किलो है।
pc- india tv hindi






