Gold Silver Price: क्या हैं देश में गोल्ड सिल्वर के रेट, लेेने जा रहे तो कर ले एक बार रेट पता

इंटरनेट डेस्क। सोने और चांदी के दाम में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। 7 अक्टूबर को सोने के दाम में गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 615 रुपये गिरकर 149505 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। चांदी 1341 रुपये गिरकर 225901 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। 

आज सोने के रेट
आज, 7 अक्टूबर को देशभर में 24 कैरेट सोने की कीमत 14,901 रुपये से 15,038 रुपये प्रति ग्राम के बीच रही है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना सबसे सस्ता रहा, यहां इसका भाव 14,901 रुपये प्रति ग्राम था, दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 15,038 रुपये प्रति ग्राम दर्ज की गई, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोने का भाव 15,023 रुपये प्रति ग्राम रहा।

22के सोने की बात करें तो इसकी कीमत 13,659 रुपये से 13,786 रुपये प्रति ग्राम के बीच रही। चेन्नई में इसका भाव 13,659 रुपये प्रति ग्राम पर है, दिल्ली में 22 कैरेट सोना 13,786 रुपये प्रति ग्राम पर है।

आज चांदी का रेट कितना?
आज देश के प्रमुख शहरों में चांदी की कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिला। दिल्ली में चांदी का भाव 100 ग्राम के लिए 22,544 रुपये और 1 किलो के लिए 2,25,440 रुपये रहा। मुंबई में 100 ग्राम चांदी 22,583 रुपये और 1 किलो 2,25,830 रुपये रही।

शहर24 कैरेट (प्रति ग्राम)22 कैरेट (प्रति ग्राम)
चेन्नई₹14,901₹13,659
दिल्ली₹15,038₹13,786
मुंबई₹15,023₹13,771
कोलकाता₹15,023₹13,771
बेंगलुरु₹15,023₹13,771
हैदराबाद₹15,023₹13,771
केरल₹15,023₹13,771
पुणे₹15,023₹13,771
वडोदरा₹15,028₹13,771
अहमदाबाद₹15,028₹13,771

pc- mathrubhumi.com