Gold-Silver Price: जाने आज क्या हैं सोने चांदी के भाव, मिल रहे हैं आज इस रेट में

इंटरनेट डेस्क। देश में शादियों के सीजन में सोने चांदी के भावों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। भारत में सोने की कीमत 150580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों के बारे में जानते हैं।

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 150580 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाले सोने का भाव 138040 रुपये प्रति 10 ग्राम है।  मुंबई में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 150430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

चांदी की कीमत 
सिर्फ सोना ही नहीं बल्कि चांदी की कीमतों में भी भयंकर गिरावट देखने को मिला है। 1 किलो चांदी के रेट 240331 रुपये पर पहुंच गए हैं। कच्चे तेल की कीमत में तेजी, मजबूत डॉलर के चलते सोने के दाम में ये गिरावट देखी जा रही है। जैसे-जैसे तेल के दाम बढ़ रहे हैं, महंगाई बढ़ने का जोखिम बढ़ता जा रहा है।

pc- upstox.com