Gold-Silver Prices: देशभर में सोने चांदी का क्या चल रहा हैं भाव, जान ले आज की ताजा रेट

इंटरनेट डेेस्क। इंडिया में सोने चांदी के भावों में इस कभी तेजी तो कभी कमजोरी देखी जा रही है। पिछले कई दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव चल रहा है। लगातार दो दिनों की तेजी के बाद आज 14 मई को सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली है। 

देशभर में सोने और चांदी का दाम
सराफा बाजार की बात करें तो दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,62,160 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,48,660 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं, मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,62,010 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,48,510 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।  जयपुर में आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम का रेट 148660 रुपये पर आ गया है औऱ 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम का भाव 162160 रुपये पर है.

चांदी का भाव
14 मई की सुबह चांदी का भाव बढ़कर 3,10,100 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया है। इससे एक दिन पहले दिल्ली सराफा बाजार में चांदी की कीमत में 20,500 रुपये की बड़ी बढ़त दर्ज की गई थी, जिसके बाद इसका भाव 2,97,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।

pc- coverfox.com