Gujarat: बुर्जग को पहले दिखाया नग्न वीडियो, उत्तेजित कर बना ली अश्लील क्लिप, फिर शुरू हुआ असली खेल....
- byShiv
- 05 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। गुजरात के अहमदाबाद शहर में डिजिटल ब्लैकमेलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जो आपको भी हिलाकर रख देगा। जी हां यहां के जशोदानगर इलाके में रहने वाले एक बुजुर्ग कैटरिंग व्यवसायी हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार आरोपियों ने बुजुर्ग का अश्लील वीडियो बनाकर उनसे कुल 8.88 लाख रुपये लूट लिए। इस मामले में अब पुलिस ने जालंधर और फिरोजपुर के तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
क्या हुआ था
मीडिया रिपोटर्स की माने तो घटना की शुरुआत साल 2023 में हुई थी। बुजुर्ग व्यवसायी ट्रेन से पंजाब के जालंधर में एक धार्मिक कार्यक्रम में जा रहे थे। रास्ते में फिरोजपुर स्टेशन से निखिल खुराना नाम का युवक उनके बगल वाली सीट पर आकर बैठा। सफर के दौरान दोनों में बातचीत हुई और नंबरों का आदान-प्रदान हुआ। निखिल ने बुजुर्ग का भरोसा जीतने के लिए खुद को एक छात्र बताया जो विदेश जाने की तैयारी कर रहा है। निखिल ने अपनी मां की बीमारी और पढ़ाई के नाम पर बुजुर्ग से पहले 17 हजार रुपये की मदद ली। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और आरोपी ने अपना असली रंग दिखाना शुरू किया।
कर डाली ये घटना
खबर के अनुसार आरोपी ने पहले गलती का नाटक करते हुए बुजुर्ग को अपना एक नग्न वीडियो भेजा। सितंबर 2025 में आरोपी ने वीडियो कॉल कर बुजुर्ग को गंदी बातों में उलझाया और उन्हें उत्तेजित कर उनका अश्लील वीडियो गुपचुप तरीके से रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद निखिल के भाई साहिल ने बुजुर्ग को फोन कर ब्लैकमेल करना शुरू किया। आरोपियों ने खुद को क्राइम ब्रांच का प्राइवेट जासूस बताया और धमकी दी कि यदि 15 लाख रुपये नहीं दिए तो वीडियो उनके रिश्तेदारों को भेज दिया जाएगा और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा। बदनामी के डर से बुजुर्ग ने टुकड़ों में आरोपियों को 8.88 लाख रुपये दे दिए। लगातार हो रही उगाही से तंग आकर बुजुर्ग ने साइबर हेल्पलाइन से संपर्क किया।
pc- aaj tak





