Health Tips: क्या नाश्ते में रोज खा रहे आप ब्रेड ऑमलेट, जाने आपकी सेहत के लिए कितना सही और कितना...
- byShiv
- 19 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की सुबह के नाश्ते में लोग ब्रेड ऑमलेट का सेवन करते है। लेकिन ये हमारे शरीर के लिए कितना फायदेमंद हैं यह जानना जरूरी है। इसका स्वाद अच्छा होता है। इसलिए लोग इसे ब्रेकफास्ट के लिए काफी पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं रोज ब्रेड ऑमलेट खाना आपकी सेहत पर क्या असर डालता है?
कौन-सा ब्रेड चुनें?
नाश्ते के बाद शरीर का ब्लड शुगर काफी हद तक आपकी ब्रेड पर निर्भर करता है। व्हाइट ब्रड मैदे से बनती है। इस ब्रेड से ब्लड शुगर लेवल बहुत तेजी से बढ़ता है। होल ग्रेन ब्रेड में फाइबर ज्यादा होता है, जिसस यह धीरे-धीरे डाइजेस्ट होती है और लंबे समय तक एनर्जी बनी रहती है।
अंडे और ऑमलेट का पोषण
अंडा शरीर को प्रोटीन और कई जरूरी माइक्रोन्यूट्रिएंट्स देता है, जैसे- विटामिन-बी12 और कोलीन। विटामिन-बी12 और कोलीन दिमाग को हेल्दी रखने लिए काफी जरूरी होते हैं। प्रोटीन मौजूद होने की वजह से अंडा खाने के बाद ब्लड शुगर लेवल अचानक से नहीं बढ़ता और भूख भी जल्दी नहीं लगती।
सही बैलेंस है जरूरी
ब्रेड ऑमलेट फायदेमंद है या नुकसानदेह, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप इसे कैसे बनाते हैं। मैदे वाली ब्रेड सेहत को नुकसान पहुंचाएगी। इसी तरह बटर में बना ऑमलेट भी उतना फायदेमंद नहीं रहता। इसलिए ब्रेड ऑमलेट हमेशा होलग्रेन ब्रेड के साथ कम तेल में बने सब्जियों वाले ऑमलेट के साथ खाएं।
pc- foodnetwork.com






