Health Tips: जामुन खाने के दौरान भूलकर भी नहीं खाएं आप ये चीजे, नहीं तो पड़ जाएंगे लेने के देने
- byShiv
- 13 Jun, 2025

इंटरनेट डेस्क। गर्मी का मौसम चल रहा हैं और बारिश की शुरूआत हो चुकी है। इस मौसम में बाजार में जामुन खूब बिकता है। फल भी अच्छा हैं तो हर किसी को पसंद भी आता है। जामुन वैसे तो नीला रंग का होता है लेकिन ज्यादा गहरा रंग होने पर काला भी दिख सकता है। रस और मिठास से भरपूर ये छोटा सा फल गुणों के मामले में बहुत बड़ा है। वैसे आज हम यह जानेंगे की जामुन खाने के दौरान आपको किन चीजों को सेवन नहीं करना चाहिए।
दूध
जामुन खान के पहले और बाद में भी आपको दूध का सेवन नहीं करना है। यह दोनों ठंडी तासीर के होते हैं। इन्हें साथ खाने से पेट में गैस, अपच और जलन की समस्या हो सकती है।
पानी
जामुन खाने के तुरंत बाद पानी पीना पाचन की क्रिया को बिगाड़ सकता है। इससे दस्त और गैस बनने की संभावना बढ़ जाती है।
हल्दी
जामुन खाने के दौरान आपको हल्दी और अचार भी नहीं खाना है। दोनों ही खटास से भरे होते हैं। साथ खाने से एसिडिटी और पेट में जलन की शिकायत हो सकती है।
pc- swadeshnews.in
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From [ndtv]