Health Tips: बारिश में फैलता हैं आंखों का इंफेक्शन, जाने क्या हैं इसके लक्षण

इंटरनेट डेस्क। बरसात का मौसम चल रहा हैं और यह कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं भी लेकर आता है। इन्हीं में से एक है आंखों का इंफेक्शन, इस मौसम में नमी बढ़ने, गंदे पानी के संपर्क में आने और साफ-सफाई में लापरवाही के कारण आंखों में इन्फेक्शन का खतरा काफी बढ़ जाता है।

आंखों के इन्फेक्शन के सामान्य लक्षण
आंखों का लाल होना
लगातार पानी आना
खुजली या जलन महसूस होना
आंखों से चिपचिपा या पीला-सफेद डिस्चार्ज निकलना
पलकों का सूज जाना
आंखों में रेत जैसी चुभन महसूस होना
सुबह उठने पर पलकों का चिपक जाना

हर लाल आंख इन्फेक्शन नहीं होती

बरसात में कई बार एलर्जी, धूल, प्रदूषण या लंबे समय तक स्क्रीन देखने की वजह से भी आंखें लाल हो सकती हैं, इसलिए हर लाल आंख को इन्फेक्शन मानकर खुद से एंटीबायोटिक आई ड्रॉप डालना सही नहीं है, अगर दर्द ज्यादा हो, नजर धुंधली होने लगे या रोशनी चुभने लगे, तो तुरंत आई एक्सपर्ट से जांच करानी चाहिए।

pc- timesnowhindi.com