Health Tips: सावन के महीने में व्रत करना क्यों होता हैं फायदेमंद, जान ले आप भी
- byShiv
- 29 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। सावन का महीना 30 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। यह भगवान शिव का महीना माना जाता है। इस महीने में व्रत, उपवास करने की धार्मिक मान्यताएं हैं। सावन के महीने में लोग सोमवार का व्रत करते हैं और कुछ लोग पूरे महीने के लिए उपवास का नियम मानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं आयुर्वेद में भी सावन में व्रत करने का खास महत्व है। जानते हैं सावन का व्रत करने के क्या फायदे हैं?
शरीर डिटॉक्स होता हैं
सावन का व्रत रखने से शरीर को अच्छी तरह से डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि व्रत के दौरान लोग ज्यादा तरल पदार्थ लेते हैं, जिससे शरीर को डिटॉक्स करने में सहायता मिलती है।
वजन कम
जब आप लंबे अंतराल तक भूखे रहते हैं। जिसमें करीब 18 घंटे की फास्टिंग करते हैं तो इससे स्वाभाविक रूप से और जल्दी वजन कम होता है।
मजबूत पाचन होता हैं
सावन के महीने में नमी के कारण पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है। 18 घंटे का उपवास सुस्त पाचन को बेहतर बनाता है।
त्वचा में निखार
व्रत को रखने से आपकी सेहत और त्वचा दोनों पर सकारात्मक असर पड़ता है, जब आप पूरे 1 महीने तक ज्यादा तेल और तला हुआ नहीं खाते हैं। लिक्विड डाइट लेते हैं तो इससे शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और मुंहासे, दाने जैसी समस्याएं कम होती हैं।
pc- khabargaon.com






