Health Tips: सुबह उठने के बाद आपको करने चाहिए ये काम, मिलते हैं कई फायदे

इंटरनेट डेस्क। आप सुबह उठते हैं और उसके बाद सुबह सबसे पहले क्या खाते-पीते हैं, यह भी उतना ही महत्वपूर्ण हो सकता है। पानी पीने से लेकर चाय-कॉफी की चुस्की लेने तक, सुबह की दिनचर्या हर किसी की अलग हो सकती है, लेकिन कुछ आदतों को आपको अपने रुटीन का हिस्सा बना लेना चाहिए। तो जानते हैं क्या करना चाहिए। 

पानी पीकर करें दिन की शुरुआत
सुबह उठते ही सबसे पहले पानी का सेवन करें। इसलिए कुछ भी खाने-पीने से पहले शरीर में पानी की कमी को पूरा करना प्राथमिकता होती है। पानी पीने से रात भर में शरीर से निकले तरल पदार्थों की भरपाई हो जाती है।

ब्लैक कॉफी 
सुबह की दिनचर्या में एक कप ब्लैक कॉफी ले सकते है।  ब्लैक कॉफी दिन भर अधिक एनर्जेटिक और एकाग्र रहने में मदद करती है। ब्लैक कॉफी पीने से शरीर में सुबह के समय कोर्टिसोल के नेचुरल लेवल को 30 से 40 प्रतिशत तक बढ़ा सकते हैं, इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है।

pc- aaj tak