Health Tips: अगर रोज की डाइट में शामिल कर ले आप भी एक केला तो मिलेंगे आपको ये गजब के फायदे
- byShiv
- 15 Apr, 2026
इंटरेनट डेस्क। फल का सेवन सेहत के लिए बहुत ही अच्छा बताया गया है। अगर आप दिन में फलों में एक केला भी खाते हैं तो यह आपके लिए बड़े काम का हैं। जानकारी के लिए बता दें कि केले में विटामिन सी, प्रोटीन, विटामिन बी6, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। अगर आप सही मात्रा में और सही तरीके से केले को अपने डाइट प्लान में शामिल करते हैं, तो आपकी सेहत पर ढेर सारे पॉजिटिव असर पड़ सकते हैं।
हार्ट हेल्थ के लिए
केले में मौजूद तमाम पोषक तत्व दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को कम करने में कारगर साबित हो सकते हैं। इस फल का सेवन करने से किडनी की सेहत पर भी पॉजिटिव असर पड़ सकता है।
हड्डियों के लिए
अगर आप लंबे समय तक अपनी बोन हेल्थ को स्ट्रॉन्ग बनाए रखना चाहते हैं, तो इस फल का सेवन करना शुरू कर सकते हैं। विटामिन सी से भरपूर केला आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में भी असरदार साबित हो सकता है। कमजोर इम्यूनिटी होने पर केले का सेवन करने की सलाह दी जा सकती है।
pc- news24






