Health Tips: सर्दियों में बच्चों का रखें खास ध्यान, बीमारी बचाने के काम आएंगे ये टिप्स

इंटरेनट डेस्क। सर्दियों  का मौसम शुरू हो चुका हैं और इस मौसम में बच्चों ज्यादा बीमार होते है। ऐसे में उनकी सेहत का खास ध्यान रखना जरूरी होता है। इस मौसम में सर्दी-जुकाम, खांसी और फ्लू जैसी बीमारियां आम हो जाती हैं। छोटे बच्चों को संक्रमण होने का खतरा भी रहता है। ऐसे में माता-पिता को उनकी रोजमर्रा की कुछ आदतों पर ध्यान देना चाहिए।

पहनाएं गर्म कपड़े
ठंड बढ़ने पर बच्चों को मौसम के अनुसार गर्म कपड़े पहनाएं। उनके कपड़ों की ऐसी परतें रखें, जिन्हें जरूरत पड़ने पर उतारा या पहना जा सके। सिर, कान, हाथ और पैरों को ठंड से बचाने के लिए टोपी, मोजे और दस्ताने इस्तेमाल करें।

खाने-पीने और साफ-सफाई का रखें ध्यान
बच्चों को सर्दियों में भी पर्याप्त पानी पिलाते रहें, ठंड में प्यास कम लगती है, लेकिन शरीर को पानी की जरूरत बनी रहती है। उनके खाने में दाल, दूध, दही, पनीर, अंडा, हरी सब्जियां और मौसमी फल शामिल करें। संतरा, अमरूद और आंवला जैसे फल विटामिन सी देते हैं। बच्चों को ताजा और घर का बना खाना दें।

pc- news18 hindi