इंटरनेट डेस्क। काम के बोझ और भागदौड़ भरी लाइफ में हर कोई परेशान रहता हैं, खाना पीना सही से नहीं मिलने और पोष्टिक चीजों की कमी से शरीर में खून की कमी आने लगती है। आपके शरीर में अगर खून कम होने लगता हैं तो आपकों इसके संकेत मिलते है। तो जानते हैं उनके बारे में।
लगातार थकान और कमजोरी
आपके शरीर में अगर खून की कमी हैं तो यह एनीमिया का सबसे आम लक्षण है। आपको बिना किसी खास वजह के हर समय थकावट महसूस होती है और रोजमर्रा के काम करने में भी मुश्किल आती है, तो यह खून की कमी का संकेत है।
त्वचा का पीला पड़ना
खून में हीमोग्लोबिन नामक प्रोटीन होता है, जो लाल ब्लड सेल्स को उनका रंग देता है। जब शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होती है, तो त्वचा, नाखूनों और आंखों के अंदर का सफेद हिस्सा पीला पड़ सकता है।
pc- onlymyhealth.com






