Whatsapp पर बार बार आती है अनजान नंबरों से कॉल तो ऐसे कर दें साइलेंट, स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस है यहां
- byvarsha
- 19 Sep, 2026
PC: Gadgets to use
अगर आपके व्हाट्सएप पर अनजान नंबरों से बार-बार कॉल आती हैं तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योकिं व्हाट्सएप जा Silence Unknown Callers फीचर आपके काम आ सकता है। इसकी मदद से अनजान नंबरों से आने वाली कॉल की घंटी नहीं बजेगी, लेकिन कॉल की जानकारी आपको Calls टैब में दिखाई देती रहेगी।
Unknown Calls को Silence करने का तरीका
व्हाट्सएप पर इस फीचर को चालू करना काफी आसान है। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
सबसे पहले अपने फोन में व्हाट्सएप खोलें।
अब Settings में जाएं।
यहां Privacy के विकल्प पर टैप करें।
इसके बाद Calls पर जाएं।
अब Silence Unknown Callers का विकल्प दिखाई देगा।
इस विकल्प को ON कर दें।
इसके बाद ऐसे नंबरों से आने वाली व्हाट्सएप कॉल की घंटी नहीं बजेगी, जो आपके फोन में सेव नहीं हैं।
क्या कॉल पूरी तरह बंद हो जाएगी?
नहीं। Silence Unknown Callers का मतलब कॉल को ब्लॉक करना नहीं है। अनजान नंबर से कॉल आने पर आपके फोन की घंटी नहीं बजेगी, लेकिन उस कॉल की जानकारी व्हाट्सएप के कॉल्स टैब में देखी जा सकती है।
अगर किसी अनजान नंबर से बार-बार परेशान किया जा रहा है, तो आप उसे अलग से ब्लॉक या रिपोर्ट भी कर सकते हैं।





