IND vs NZ: क्राइस्टचर्च टेस्ट में आकाश दीप के नाम दर्ज हुई ये उपलब्धि, इस खास क्लब में हुई एंट्री

इंटरनेट डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में आकाश दीप ने न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके। इसके साथ ही उन्होंने जहीर खान और ईशांत शर्मा जैसे दिग्गज भारतीय तेज गेंदबाजों के खास क्लब में एंट्री कर ली। हालांकि, दूसरी तरफ जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। वह 26 ओवर गेंदबाजी करने के बावजूद एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके।

आकाश दीप ने 99 रन देकर पांच विकेट लिए। यह टेस्ट क्रिकेट में उनका दूसरा पांच विकेट हॉल है। वहीं अनशुल कंबोज और गूर्नूर बराड़ ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। कंबोज ने 79 और बराड़ ने 78 रन देकर दो-दो विकेट झटके। आकाश दीप न्यूजीलैंड की धरती पर टेस्ट पारी में पांच विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाजों की खास सूची में शामिल हो गए हैं। इस मामले में जहीर खान चार बार पांच विकेट हॉल के साथ सबसे आगे हैं। ईशांत शर्मा ने न्यूजीलैंड में तीन बार यह कारनामा किया है।

इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। उन्होंने 26 ओवर गेंदबाजी की, लेकिन एक भी विकेट नहीं ले सके। टेस्ट की किसी एक पारी में बिना विकेट लिए 26 ओवर फेंकना उनके करियर का संयुक्त रूप से सबसे बड़ा आंकड़ा है।

PC- cricinfo.com