IND vs NZ: महा-रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर विराट, मैदान पर उतरते ही कर देंगे धमाका
- byShiv
- 03 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुरू हो रही 5 मैचों की वनडे सीरीज में सभी की निगाहें दिग्गजों की वापसी पर टिकी हैं। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की हो रही है। विराट कोहली इस सीरीज के पहले ही मुकाबले में एक महा-रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर खड़े हैं, जिसे आज तक वनडे क्रिकेट के इतिहास में दुनिया का कोई भी बल्लेबाज नहीं छू सका है।
विराट कोहली अगर पहले मैच में 12 रन बना लेते हैं तो वह यह करिश्मा कर लेंगे। विराट कोहली जैसे ही इस मैच में 12 रन बनाएंगे, वह वनडे क्रिकेट में नंबर 3 की पोजीशन पर बैटिंग करते हुए 13,000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले और इकलौते बल्लेबाज बन जाएंगे।
वनडे फॉर्मेट में नंबर तीन की पोजीशन को बल्लेबाजी की रीढ़ माना जाता है। विराट कोहली ने इस पोजीशन पर खेलते हुए अब तक 250 पारियों में 61.55 की अविश्वसनीय औसत और 95.4 की स्ट्राइक रेट से 12,988 रन बनाए हैं। इसमें उनके 48 वनडे शतक और 69 अर्धशतक शामिल हैं।
PC- INDIA TV HINDI






