
इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2024 में रविवार को सीएसके और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला हुआ। इस मैच में सीएसके को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस मैच में महफिल लूट ले गए। जी हां महेंद्र सिंह धोनी इस आईपीएल में रविवार को पहली बार बल्लेबाजी करने उतरे।
धोनी ने आते ही मुकेश कुमार की गेंद पर चौका लगाकर शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने 16 गेंद में तीन छक्के और चार चौके से नाबाद 37 रन की पारी खेली और दर्शकों का मनोरंजन किया।
बता दें की धोनी ने 20वें ओवर में तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्ट्जे को दो छक्के और दो चौके के साथ 20 रन मारे। इसी के साथ उनके नाम एक रिकॉर्ड भी हो गया। अब धोनी सबसे ज्यादा बार आईपीएल के एक ओवर में 20 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए। इस लिस्ट में दूसरा नाम आता है रोहित शर्मा का। हिटमैन ने आईपीएल में आठ बार एक ओवर में 20 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं।
pc- espncricinfo.com