Jaipur: पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में छात्रा ने किया सुसाइड, छठी मंजिल से लगाई छलांग, मौके पर ही मौत

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर के शिवदासपुरा थाना क्षेत्र में आज एक बड़ी घटना सामने आई हैं। यहां पूर्णिमा यूनिवर्सिटी की इमारत की छठी मंजिल से एक छात्रा के अचानक छलांग दी। इसके कारण छात्रा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। खबरों के अनुसार, विश्वविद्यालय की सेकंड ईयर की एक छात्रा ने इमारत की छठी मंजिल से अचानक नीचे छलांग लगा दी।

इतनी ऊंचाई से गिरने के कारण उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।  बताया जा रहा है कि घटना आज सुबह करीब 10 बजे घटित हुई है। इस दौरान परिसर में अन्य छात्र-छात्राएं और स्टाफ मौजूद था। छात्रा के इस कदम से परिसर में हड़कंप का माहौल बन गया। घटना की सूचना  मिलने पर शिवदासपुरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।  पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर आगे आपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों की छुट्टी घोषित कर दी। छात्रा के इस कठोर कदम के पीछे के कारणों का अभी तक  खुलासा नहीं हुआ है। खबरों के अनुसार, मृतका की पहचान राजधानी के गुर्जर की थड़ी इलाके में स्थित प्रेम नगर निवासी यशस्वी के रूप में हुई है। वह विश्वविद्यालय में सेकंड ईयर (द्वितीय वर्ष) की छात्रा थी। वह रोजाना की तरह आज भी सुबह पढ़ाई के लिए आई थी।

pc- sj