IPL 2025: 30 लाख का खिलाड़ी बिका 10 करोड़ में और आते ही बना डाला ये रिकॉर्ड, धोनी भी हो गए....

इंटरनेट डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के तीसरे मुकाबले में रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस से हुआ। इस मुकाबले में मुंबई को हार का सामना करना पड़ा। इस हाईवोल्टेज मैच में ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी औ उनका यह फैसला सही साबित हुआ। नूर अहमद की बेहतरीन गेंदबजी के चलते मुंबई टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन बना सकी। अफगानिस्तान के इस स्पिनर नूर अहमद ने 4 ओवर गेंदबाजी की। इस दौरान उन्होंने काफी कंजूसी से रन खर्च किए और 4 विकेट लिए।

मुंबई के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड
नूर ने 4.50 की इकोनॉमी से 18 रन देकर 4 विकेट एि और एक रिकॉर्ड भी बनाया। उन्होंने सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रॉबिन मिंज और नमन धीर को अपने जाल में फंसाया। इसके साथ ही नूर ने इतिहास रच दिया। वह मुंबई के खिलाफ बेस्ट गेंदबाजी करने वाले चेन्नई सुपर किंग्स के स्पिनर बन गए हैं। इस मामले में नूर ने रवींद्र जडेजा का पीछे छोड़ दिया है। आज से पहले तक चेन्नई का कोई भी स्पिनर मुंबई के खिलाफ 4 विकेट नहीं ले पाया था।

4/18 - नूर अहमद, चेन्नई, 2025
3/20 - रवींद्र जडेजा, वानखेड़े, 2023
3/29 - रवींद्र जडेजा, वानखेड़े, 2013
3/30 - रविचंद्रन अश्विन, वानखेड़े, 2014
3/31 - रवींद्र जडेजा, दिल्ली, 2013

2022 से लीग का हिस्सा हैं नूर
बता दें कि नूर अहमद 2022 से इंडियन प्रीमियर लीग का हिस्सा हैं। 2022 में गुजरात टाइटंस ने उन्हें 30 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा था। लेकिन 2025 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में चेन्नई ने गुजरात से नूर को 10 करोड़ रुपये में खरीद लिया।

PC- espncricinfo.com