Rajasthan: सीएम भजनलाल शर्मा सहित कई नेताओं ने दी प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

इंटरनेट डेस्क। आज भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही घरों में त्योहार की खास रौनक देखने को मिल रही है, पारंपरिक परिधानों में सजी बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा सूत्र बांध उनकी लंबी उम्र की कामना कर रही है।

वहीं बहन- भाई के पावन पर्व के इस अवसर पर राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने प्रदेशवासियों को रक्षा बंधन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने रक्षा बंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते में प्रेम, विश्वास और स्नेह को मजबूत करता है। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को रक्षा बंधन की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के स्नेह और आपसी विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राखी का यह पवित्र धागा भाई-बहन के रिश्ते को और मजबूत करने के साथ परिवार में प्रेम और सौहार्द का संदेश देता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की।

pc- patrika