IPL 2025: हार के बाद भी दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान को लगा बड़ा झटका, बीसीसीआई ने काट लिए 12 लाख रुपए
- byShiv
- 14 Apr, 2025

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली कैपिटल्स को लगातार चार मैचों में मिली जीत के बाद पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस ने विजयी रथ को रोक दिया। दिल्ली कैपिटल्स को अपने होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल को एक और झटका लगा।
बीसीसीआई ने एक गलती के कारण उन पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगा दिया है। ये गलती रही कि उनकी टीम दिल्ली कैपिल्स ने अपने कोर्ट के बीस ओवर डालने में निर्धारित समय से ज्यादा समय लिया। इसी कारण से स्लो ओवर रेट के चलते अक्षर पटेल पर 12 लाख रुपए का जुर्माना बीसीसीआई ने लगाया।
आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत दिल्ली कैपिटल्स का सीजन का पहला अपराध होने के कारण पटेल पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। इस मैच में अक्षर का प्रदर्शन भी ज्यादा अच्छा नहीं रहा।
pc- espncricinfo.com