IPL 2025: एमएस धोनी ने रचा इतिहास, आईपीएल में यह कारनामा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल के 18वें सीजन में सीएसके की तरफ से जैसे ही धोनी मैदान में उतरे तो उन्होंने इतिहास रच दिया। बता दें कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में धोनी ने सूर्यकुमार यादव को स्टंप करने का कमाल किया, वहीं, सूर्या को स्टंप आउट करते ही धोनी ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

धोनी आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा स्टंप करने वाले विकेटकीपर बन गए हैं। धोनी ने अबतक 264 आईपीएल पारी में कुल 43 स्टंप करने का कमाल कर दिखाया है। धोनी से पीछे दिनेश कार्तिक हैं जिन्होंने आईपीएल में 37 स्टंपिंग किए हैं। इसके अलावा धोनी का चेपॉक में यह 75वां टी-20 मैच था। चेपॉक में सबसे ज्यादा  टी-20 मैच खेलने वाले खिलाड़ी धोनी ही हैं। 

इसके साथ ही नॉट आउट रहकर एक खास रिकॉर्ड को और भी मजबूत कर लिया है। बता दें कि धोनी आईपीएल में सफल चेज में सबसे ज़्यादा बार नॉट आउट रहने वाले खिलाड़ी हैं. धोनी अबतक ऐसा कारमामा 29 बार कर चुके हैं।

pc- circleofcricket.com