IPL 2025: एमएस धोनी के नाम दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड, ये कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय

इंटरनेट डेस्क। एमएस धोनी 30 साल की उम्र के बाद 200 आईपीएल छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। ऐसा कर उन्होंने इतिहास रच दिया है। धोनी ने इतिहास की किताबों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। कुल मिलाकर, क्रिस गेल के बाद धोनी यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं।

जिन्होंने 30 साल की उम्र के बाद 347 छक्के लगाए हैं, रोहित शर्मा (113), अंबाती रायुडू (109) और दिनेश कार्तिक (104) 30 साल की उम्र के बाद 100 से अधिक छक्के लगाने वाले भारतीय हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने खुलासा किया है कि धोनी पूरी ताकत से दौड़ते हुए 10 ओवर तक बल्लेबाजी नहीं कर सकते हैं, क्योंकि उनके घुटने में चोट लगी हुई है और पूर्व कप्तान मैच की स्थिति के आधार पर अपनी बल्लेबाजी स्थिति का फैसला करते हैं।

PC- aaj tak