IPL 2026: सीएसके को मिली पंजाब से हार, लेकिन नाम दर्ज करवा लिया ये खास रिकॉर्ड
- byShiv
- 04 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स को एक बार फिर से हार का सामना करना पड़ा है। टीम का अभी तक जीत को कोई खाता नहीं खुला हैं, पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स से मिली हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स को टूर्नामेंट के 7वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा है।
चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 209 रनों का स्कोर बनाया। पंजाब ने लक्ष्य पांच विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। सीएसके की ओर से आयुष म्हात्रे के बल्ले से जहां 73 रनों की पारी देखने को मिली तो वहीं शिवम दुबे ने भी 45 रन बनाए। भले ही चेन्नई सुपर किंग्स को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन उसने मुकाबले में एक रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज करवा लिया है।
एक मामले में सीएसके ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को पीछे छोड़ दिया। मैच में जैसे ही सीएसके ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 का स्कोर पार किया उसी के साथ वह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार 200 या उससे अधिक का स्कोर बनाने वाली टीम बन गई। सीएसके ने आईपीएल इतिहास में 36वीं बार ऐसा काम किया है। आरसीबी की टीम ने 35 बार ऐसा कारनामा कर चुकी है।
pc- espncricinfo.com






