IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने रचा इतिहास, पहली बार किया नरेंद्र मोदी स्टेडियम में यह काम

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल में रविवार को गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हरा दिया है। यह इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में पहली बार है जब नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर गुजरात ने पंजाब की टीम को हराया है। टूर्नामेंट के 46वें मैच में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 163 रन लगाए थे। जवाब में गुजरात ने अंतिम ओवर में 4 विकेट शेष रहते जीत दर्ज की।

गुजरात की पहली जीत
अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब तक गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स, 2 बार आमने-सामने आए थे। दोनों बार पंजाब ने गुजरात को घर में घुसकर रौंदा था। यह आईपीएल के इतिहास में पहली बार है जब गुजरात टाइटंस की टीम ने पंजाब को अहमदाबाद में हराया है।

164 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई गुजरात की शुरुआत खराब रही क्योंकि कप्तान शुभमन गिल जल्दी आउट हो गए थे। साई सुदर्शन और जोस बटलर की 53 रनों की साझेदारी ने गुजरात की पारी को संभाला, लेकिन इसी बीच बटलर 26 रन बनाकर आउट हो गए। निशांत सिंधू अपना आईपीएल डेब्यू कर रहे थे, लेकिन पहले मैच में सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गए। एक छोर पर लगातार विकेट गिर रहे थे, लेकिन साई सुदर्शन 15वें ओवर तक क्रीज पर टिके रहे और 57 रनों की जुझारू पारी खेल गुजरात को जीत के करीब ले जाने का काम किया।

pc- espncricinfo.com