Iran-US Conflict: ईरान के विदेश मंत्री अराघची का बयान, हम जंग नहीं शांति चाहते हैं, न्यूयॉर्क में युद्ध बेचने नहीं आए
- byShiv
- 28 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। ईरान और अमेरिका युद्ध के बीच में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका के साथ जारी तनाव के बीच अपने देश का रुख साफ किया है। उन्होंने कहा कि ईरान जंग नहीं चाहता, बल्कि शांति और कूटनीति का रास्ता तलाश रहा है। अराघची ने कहा, राष्ट्रपति पेजेशकियान और मैं न्यूयॉर्क युद्ध बेचने नहीं आए हैं, हम शांति कायम करने आए हैं।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अराघची का यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के ताजा प्रस्ताव को खारिज करने के बाद आया है। ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा खोलने और क्षेत्र में लड़ाई रोकने के लिए एक प्रस्ताव दिया था। ट्रंप ने इसे खारिज करते हुए कहा कि ईरान तुरंत होर्मुज खोलने का समझौता इसलिए चाहता है क्योंकि वह बुरी तरह दबाव में है।
अब्बास अराघची ने शांति की बात के साथ ईरान का दूसरा रुख भी साफ कर दिया। उन्होंने कहा कि ईरान किसी भी आक्रामकता के सामने मजबूती से खड़ा रहेगा, भले ही हालात एपोकैलिप्टिक वॉर तक क्यों न पहुंच जाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि तेहरान वास्तविक कूटनीति के लिए तैयार है।
pc- aaj tak






