Iran-US: ईरान-अमेरिका पीस डील पर मंडराने लगे संकट के बादल, नहीं मान रहे इजरायली पीएम नेतन्याहू

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच हुई बहुप्रतीक्षित पीस डील पर अब संकट के बादल दिख रहे है।  इसकी वजह है इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का सख्त रवैया दिख रहा हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस समझौते को मध्य पूर्व में स्थिरता की दिशा में बड़ा कदम बता रहे हैं, उसी वक्त नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल लेबनान में अपनी सैन्य कार्रवाई नहीं रोकेगा।

खबरों की माने तो पीस डील आगे बढ़ती, उससे पहले ही इजरायल ने झटका दे दिया है। शांति समझौते की सबसे अहम शर्तों में लेबनान पर इजरायली हमलों को रोकना शामिल बताया जा रहा है। लेकिन नेतन्याहू ने कहा है कि हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर हमले जारी रहेंगे। उन्होंने कहा, समझौता हो या न हो, ईरान कभी भी परमाणु हथियार हासिल नहीं करेगा।

उन्होंने आगे कहा, इजरायल और अमेरिका की सैन्य कार्रवाई ने परमाणु विनाश के खतरे को समाप्त कर दिया, लेकिन अभी कई चुनौतियां बाकी हैं। हम क्षेत्र में मौजूद खतरों को विफल करने की अपनी कार्रवाई जारी रखेंगे। जब तक जरूरी होगा, हम बफर जोन में बने रहेंगे।

pc- japantimes.co.jp