इंटरनेट डेस्क। अमेरिका से युद्ध के बीच में ईरान के सर्वाेच्च नेता मोजतबा हुसैनी खामेनेई ने विदेशी सैन्य बलों को अरब सागर से बाहर खदेड़ने की चेतावनी दी है। यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब बीते दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नए युद्धविराम शर्तों को मानने से इनकार कर दिया था। ऐसे में, मोजतबा ने दावा किया है कि ईरानी सेना ने पहले ही दुश्मनों को देश के दक्षिणी तट के पास समुद्री इलाकों में पीछे हटने को मजबूर कर दिया है।
इरानी मीडिया ने सोमवार को एक लिखित बयान जारी किया। इस बयान के मुताबिक, मोजतबा ने कहा कि ईरान की सशस्त्र सेनाएं टकराव के लिए तैयार हैं। साथ ही, उन्होंने स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ को राष्ट्रीय प्रतिरोध का एक अहम केंद्र बताया। मोजतबा का कहना है कि कुछ लोग ईरान को दुनिया की चौथी महाशक्ति के तौर पर देखते हैं। उनके मुताबिक, आज दुश्मन सेनाओं की अरब सागर से आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं होती।
उन्होंने कहा कि वह दिन भी जल्द आएगा जब अरब सागर से उनकी मौजूदगी ही पूरी तरह खत्म हो जाएगी। ईरान के सर्वाेच्च नेता का यह बयान ऐसे समय में आया है जब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बना हुआ है।
pc- aaj tak






