Jaipur: 200 फुट बाईपास पर भयंकर हादसा, ट्रॉला ने सड़क किनारे गुब्बारे बेचने वाले परिवार को कुचला, 3 बच्चों और पिता की मौत

इंटरनेट डेस्क। जयपुर के अजमेर बाईपास पर आज एक बड़ा मामला सामने आया है। इस घटना को देखने के बाद लोगों को होश उड़ गए। जी हां यहां हिट एंड रन का मामला सामने आया है। अजमेर रोड पर 200 फुट बाईपास के आगे ट्रॉला ने सड़क किनारे गुब्बारा बेचने वाले परिवार को कुचल दिया। हादसे में पिता और उसके 3 बच्चों की मौत हो गई, और मां गंभीर घायल है। हादसा इतना जबरदस्त था कि बच्चों के चीथड़े उड़ गए।  शव के अलग-अलग पार्ट नाले में बिखरे पड़े थे।

गुब्बारे बेचने का करते थे काम
खबरों की माने तो मरने वाले बच्चों की पहचान रमेश (11), दीपक (8) और रतन (10) के रूप में हुई और इनके पिता चंद्र प्रकाश की मौत हो गई। मां कैलाशी घायल है, उसके दोनों पैर कटे हुए हैं। यह परिवार राजसमंद के जैतपुरा का रहने वाला था और जयपुर में अजमेर रोड पर सड़क किनारे गुब्बारे बेचता था।

घटना सीसीटीवी में कैद 
हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। ड्राइवर ट्रॉला लेकर फरार हो गया, सीसीटीवी में कैद ट्रॉला नंबर के आधार पहचान की जा रही है। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस पुन्नीराम ने बताया कि 3 बच्चों सहित 4 की मौत हुई है, घायल परिजन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

pc- sj