Jharkhand: एमरोज ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर किया दो दिनों तक दुष्कर्म, भीड़ को लगा पता तो नहीं छोड़ा फिर जिंदा

इंटरनेट डेस्क। झारखंड के चतरा जिला के टंडवा थाना क्षेत्र में एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग का अपहरण कर लिया गया और फिर उसके साथ 2 दिनों तक रेप किया गया। इस घटना के बाद मंगलवार को हुई हिंसक घटना में एक युवक की भीड़ द्वारा कथित रूप से बेरहमी से पिटाई किए जाने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय मो. एमरोज (25) के रूप में हुई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला?
मीडिया रिपोटर्स की माने तो ग्रामीणों के अनुसार रविवार रात 10 बजे युवक ने एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया था। अपहरण के बाद नाबालिग को दो दिनों तक अपने घर में रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिली। बताया जाता है कि आरोपी के घर वालों से भी नाबालिग छात्रा के बारे में पूछताछ की गई लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया। इसके बाद मंगलवार की सुबह करीब 2 बजे छात्रा अपने घर पहुंची, जहां उसने पूरा घटनाक्रम परिजनों को बताया। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण आरोपी के घर पहुंच गए। आरोप है कि लोगों की भीड़ ने युवक को घर से बाहर निकालकर सड़क पर लाठी-डंडों और पत्थरों से जमकर पीटा।  

मृतक के पिता को भी पीटा
मृतक के परिजनों का आरोप है कि एक कथित घटना की सूचना फैलने के बाद बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंचे और युवक को जबरन बाहर निकालकर लाठी-डंडों, पत्थरों एवं अन्य वस्तुओं से मारपीट की। परिजनों का यह भी आरोप है कि युवक को बचाने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

pc- india tv.in