Job and Education
job news 2026: डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर निकली हैं भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन
- byShiv
- 02 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। जी हां मध्य प्रदेश भूमि अभिलेख प्रबंधन समिति की ओर से डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती चल रही है जिसमें शामिल होने के लिए 3 अप्रैल 2026 तक आवेदन किया जा सकता है।
पदों का नाम- डाटा एंट्री ऑपरेटर
आवेदन- ऑनलाइन
आवेदन की लास्ट डेट- 3 अप्रैल 2026
योग्यता- मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण
आयु सीमा- न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 वर्ष
सैलेरी- पदों के अनुसार
ज्यादा जानकारी के लिए आप वेबसाइट chayan.mponline.gov.in देख सकते हैं





