job news 2026: प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर सहित कई पदों पर निकली हैं भर्ती, कर सकते हैं आप भी आवेदन
- byShiv
- 24 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। आप भी नौकरी करना चाहते हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। जी हां इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 20 अक्टूबर, 2026 तक अपना फॉर्म भर सकते हैं।
कितनी मिलेगी सैलरी- प्रोफेसर के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 1,44,200 रुपये से लेकर 2,18,200 रुपये, एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को 1,31,400 रुपये से लेकर 2,17,100 रुपये और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 57,700 रुपये से लेकर 1,82,400 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।
शैक्षणिक योग्यता- पदों के अनुसार होगी
आवेदन-ऑनलाइन
आवेदन की लास्ट डेट- 20 अक्टूबर 2026
पदों का नाम- प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर
ज्यादा जानकारी के लिए आप वेबसाइट IGNOU देख सकते हैं
PC- india.com






