job news 2026: सीनियर रेजिडेंट के पदों पर निकली हैं वैकेंसी, इंटरव्यू से होगा सिलेक्शन
- byShiv
- 13 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपको भी नौकरी करनी हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। जी हां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, पटना की ओर से सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत इंटरव्यू के जरिये सीनियर रेजिडेंट के पदों पर योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
पदों का नाम-सीनियर रेजिडेंट
इंटरव्यू डेट- 16, 17 और 18 अप्रैल को
जरूरी पात्रता मानदंड- इंटरव्यू में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमडी, एमएस, डीएनबी या डीएम की डिग्री व अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।
आयु-सीमा- उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है।
इंटरव्यू में शामिल होने का समय-
सीनीयर रेजिडेंट के पदों पर वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन सुबह 10 बजे किया जाएगा। इंटरव्यू में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को दिए गए पते पर सुबह 9 बजे पहुंचना अनिवार्य है। इसके साथ ही इंटरव्यू वाले दिन उम्मीदवारों को अपने साथ जरूरी दस्तावेजों का साथ लाना अनिवार्य है।
pc- india today






