Jyeshtha Purnima 2026: जाने कब हैं अधिक मास की पूर्णिमा तिथि, मां लक्ष्मी की पूजा की जाने विधि और मुहूर्त
- byShiv
- 06 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि का बड़ा महत्व हैं, यह तिथि मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की उपासना के लिए बेहद खास मानी गई है, पौराणिक मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से गंगा स्नान करने और उसके बाद सामर्थ्य के अनुसार दान करने पर हर प्रकार के पाप कर्म नष्ट हो जाते हैं और पुण्य की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल ज्येष्ठ अधिक मास की पूर्णिमा कब है, पूजन के लिए शुभ मुहूर्त और सही विधि क्या है।
ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा 2026 तिथि और शुभ मुहूर्त
पूर्णिमा तिथि प्रारंभ- 30 मई 2026, सुबह 11.57 बजे से
पूर्णिमा तिथि समाप्त- 31 मई 2026, दोपहर 02.14 बजे तक
उदयातिथि के अनुसार पूर्णिमा 31 मई 2026 को मनाई जाएगी
ज्येष्ठ पूर्णिमा के अन्य शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04.02 से 04.43 तक
विजय मुहूर्त- दोपहर 02.27 से 03.37 तक
ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा 2026 पूजन विधि
ज्येष्ठ अधिक मास की पूर्णिमा के दिन सुबह सूर्याेदय से पहले उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद घर के मंदिर की सफाई करें और उसे गंगाजल छिड़ककर पवित्र करें। अब, एक चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। इतना करने के बाद भगवान को फूल, माला, धूप और दीप अर्पित करें। साथ ही शुद्ध घी का दीपक जलाकर आरती संपन्न करें। व्रत कथा का श्रवण या पाठ करें। भगवान को मौसमी फलों और शुद्ध मिठाइयों का भोग लगाएं।
pc- ganeshaspeaks.com






