Kerala Elections: केरल का कौन बनेगा सीएम, अभी भी नहीं हो सका कांग्रेस से फैसला, वेणुगोपाल और वीडी सतीशन हैं...
- byShiv
- 12 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। केरल में विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को बहुमत मिला हैं, लेकिन मुख्यमंत्री बनाने को लेकर यहां खींचतान साफ दिख रही है। केरल में अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसे लेकर कांग्रेस में अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। नई दिल्ली में लगातार बैठकों और चर्चाओं के बाद भी पार्टी हाईकमान ने अभी तक अंतिम फैसला नहीं लिया है। इस बीच केसी वेणुगोपाल और वीडी सतीशन के समर्थन में अलग-अलग खेमों की लॉबिंग तेज हो गई है।
नहीं हो पाया फैसला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और वरिष्ठ नेता एके एंटनी को इस फैसले में अहम भूमिका निभाने वाला माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस नेतृत्व मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान करने से पहले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के प्रमुख सहयोगी दलों से भी बातचीत कर सकता है। फिलहाल बातचीत और रायशुमारी का दौर पूरा हो चुका है और तीन मुख्य दावेदार केसी वेणुगोपाल, वीडी सतीशन और रमेश चेन्निथला हाईकमान के अंतिम फैसले का इंतजार कर रहे हैं।
वेणुगोपाल खेमे का क्या दावा?
केसी वेणुगोपाल के समर्थकों का मानना है कि कांग्रेस नेतृत्व विधायक दल के बहुमत की राय और वेणुगोपाल के राष्ट्रीय स्तर के संगठनात्मक अनुभव को अहमियत दे सकता है। उनका यह भी दावा है कि पार्टी हाईकमान के एक वर्ग में वेणुगोपाल के पक्ष में सकारात्मक माहौल है। वहीं खबरे यह भी हैं की राहुल गांधी ने तीनों नेताओं से कहा कि सभी सक्षम उम्मीदवार हैं और अंतिम फैसला योग्यता के साथ-साथ बड़े राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखकर लिया जाएगा।
pc- ndtv






