Madhya Pradesh: वर्षो से थे हम बिस्तर, फिर राजफाश हुआ तो महिला को लग गया बुरा, फिर गर्लफ्रेंड और भतीजे ने छाती पर बैठ, कर दिया...

इंटरनेट डेस्क। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के बेड़िया थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। इस घटना ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। यहां एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए मृतक की महिला मित्र और उसके भतीजे को गिरफ्तार कर लिया। मृतक से कथित तौर पर दोनों परेशान थे इसलिए दोनों ने मिलकर उसको मार दिया।

क्या बता रही पुलिस
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस मामले में पुलिस ने बताया कि 23 अप्रैल को ग्राम डूडगांव स्थित एक खेत में एक व्यक्ति का डिकंपोज्ड शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में युवक की मौत का कारण दम घुटना सामने आया, जिसके बाद हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मृतक की पहचान ओम प्रकाश कैथवास के रूप में हुई। पुलिस जांच में पता चला कि मृतक का अपने भतीजे रोहित कैथवास से कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। साथ ही, मृतक के पिछले करीब 10 वर्षों से सरोज सेन नामक महिला के साथ अवैध संबंध थे, जिसके चलते उसकी पत्नी बच्चों को लेकर अलग रहने लगी थी। ओमप्रकाश अकेला रहता था, लेकिन उसकी देखभाल और खाना बनाने का काम उसका भतीजा रोहित करता था।

अवैध संबंधों के चक्कर में गई जान
बताया जा रहा है कि सरोज सेन इस बात से नाराज थी कि मृतक ने सार्वजनिक रूप से उनके संबंधों का जिक्र कर दिया था। वहीं, सरोज का जवान बेटा भी इस रिश्ते और उससे हो रही बदनामी से परेशान था। पुलिस के अनुसार, सरोज सेन और रोहित कैथवास ने मिलकर हत्या की साजिश रची। दोनों ने मौके का फायदा उठाते हुए सो रहे ओमप्रकाश का गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया था। कुछ दिनों बाद शव से बदबू आने लगी, जिससे मामला खुलने का डर बढ़ गया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने शव को उठाकर गांव के खेत में फेंक दिया, ताकि घटना को छिपाया जा सके। पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी रोहित कैथवास और सरोज सेन को गिरफ्तार कर लिया। 

pc- navbharattimes