Maharashtra: भिवंडी में ढही चार मंजिला इमारत, अब तक 9 लोगों की मौत, 4 से 5 अभी दबे मलबे में, राहत और बचाव कार्य जारी
- byShiv
- 31 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र के भिवंडी में गुरुवार रात करीब 11.30 बजे एक चार मंजिला इमारत ढह गई। इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। 4 से 5 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि बिल्डिंग में 48 कमरे थे। हर मंजिल पर 12 कमरे बने हुए थे। निगम ने बिल्डिंग को पहले ही खतरनाक घोषित कर दिया था, जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त मरम्मत का काम चल रहा था। खबरों के अनुसार एक अधिकारी ने इस बिल्डिंग में रह रहे लोगों के हवाले से बताया कि गुरुवार रात करीब 9 बजे इमारत में जोरदार चटकने की आवाजें सुनी गईं। कुछ लोगों ने दरारें भी देखीं। इसके बाद स्थानीय लोगों ने परिवारों को दूसरी जगह शिफ्ट करना शुरू कर दिया, तभी इमारत का एक हिस्सा ढह गया।
जानकारी के अनुसार घटनास्थल पर नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स ठाणे रिस्पॉन्स फोर्स और फायर ब्रिगेड की टीमों ने रेस्क्यू किया।
pc- etv bharat






