Maharashtra: शरद पवार के एनडीएम में शामिल होने की अटकले, एकनाथ शिंदे और पवार में हुई मुलाकात

इंटरनेट डेस्क। एनडीए का कुनबा एक बार फिर से बढ़ने के संकेत मिल रहे है। महाराष्ट्र की राजनीति में हुए घटनाक्रमों ने एक बार फिर सियासी हलचल तेज कर दी। राकांपा (शरद पवार) के अध्यक्ष शरद पवार की उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के केबिन में जाकर मुलाकात, इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े तथा राकांपा (शरद पवार) के वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल की एक होटल में हुई मुलाकात ने अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है।

मिल रहे ये संकेत
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इन सभी घटनाओं के सामने आने के बाद शरद पवार के राजग में शामिल होने की अटकलें लगाई जाने लगी हैं। लेकिन इन अटकलों को स्वयं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यह कहते हुए विराम देने की कोशिश की है कि राजग में फिलहाल किसी नए दल का प्रवेश नहीं होने जा रहा है। भाजपा इस समय अपने दल को मजबूत करने में जुटी है।

शामिल हुए थे बैठक
बुधवार को महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद से जुड़े मुद्दों पर आयोजित एक बैठक में भाग लेने के लिए शरद पवार विधानभवन पहुंचे थे। वह इस मुद्दे पर हुई किसी बैठक में 28 साल बाद शामिल हुए। इसी दौरान वह उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के केबिन में गए और उनसे मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने वहीं अपनी पार्टी के विधायकों के साथ बैठक भी की। इस घटनाक्रम के सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। 

pc- aaj tak